• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कतर्नियाघाट क्षेत्र में बढ़ा जंगली जानवरों का आतंक, एक माह में तीसरा हमला

News Desk

ByNews Desk

Oct 25, 2025
IMG 20251014 143024 कतर्नियाघाट क्षेत्र में बढ़ा जंगली जानवरों का आतंक, एक माह में तीसरा हमला

 

बहराइच। धर्मापुर रेंज के ग्राम हरखापुर तिरमुहानी में शुक्रवार सुबह बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की सतर्कता से महिला की जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गांव निवासी कुरेशा बानो (40) पत्नी निजामुद्दीन सुबह गांव के किनारे खेत में मवेशियों का गोबर इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनते ही आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और शोर मचाने लगे। भीड़ देखकर बाघ ने महिला को छोड़ दिया और गन्ने के खेत की ओर चला गया।

ग्रामीणों ने घायल महिला को किसी तरह बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि हमले के बाद से लगातार बाघ खेत में मौजूद है रह-रह कर दहाड़ सुनाई पड़ रही है।

ग्रामीणो ने बताया कि पिछले एक माह में बाघ का यह तीसरा हमला है। करीब 20 दिन पहले इसी इलाके में एक युवक को बाघ ने अपना शिकार बना लिया था, जबकि पिछले हफ्ते खेत गए दो किसानों पर भी उसने हमला किया था। लगातार बाघ की सक्रियता से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। लोग अब समूह में ही खेत और जंगल की ओर जा रहे हैं।

Related posts:

अमृत योजना के अंतर्गत नगरीय निकायों के नागरिकों को दी जा रही हैं बुनियादी सुविधाएं

  न्...
Tuesday November 4, 2025

25 नवंबर को आम श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे रामलला के दर्शन, पढ़ें पूरी खबर

  अय...
Tuesday October 28, 2025

साऊदी अरब में रायबरेली के युवक को सुनाई गई सजा

न्यूज डेस्क।...
Monday October 27, 2025

गोवा में आयोजित मिसेज इंडिया ग्लोब की प्रतियोगिता में रायबरेली की बहू का जलवा, जीता रनर अप का खित...

महराजगं...
Monday September 22, 2025

अमावस्या पर पिंडदान के साथ नम आंखों से बिदा हुए पित्र देव

रायबरेली: ...
Sunday September 21, 2025

सगे भाई सीमा पर कर रहे दुश्मनों का सामना दिन में दो बार परिवार के लोगों से होती है बातजवानों ने बताय...

रायबरेली जनप...
Friday May 9, 2025

एनटीपीसी की पांचवीं यूनिट बंद

ऊंचाहार: ...
Tuesday December 3, 2024

पोर्टल में खराबी से नहीं बन रहे लाइसेंस

रायबरेली: रा...
Tuesday December 3, 2024

नोटिस जारी कर सीडीओ ने मांगा दो दिन में जवाब

रायबरेली : ज...
Saturday November 30, 2024