• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कड़ाके की ठंड पर भारी रही आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

News Desk

ByNews Desk

Dec 30, 2024
कड़ाके की ठंड पर भारी रही आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

ऊंचाहार। सोमवार को कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी रही। सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में लोगों ने गोकना घाट पर गंगा में डुबकी लगाई। स्नानार्थियों ने पूजा अर्चना कर पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र के गोला घाट, बादशाह पुर व तीर का पुरवा घाट पर भी हजारों लोगों ने पतित पावनी गंगा में स्नान किया।

भोर से ही गंगा घाट हर हर गङ्गे व घंटा घड़ियाल की ध्वनि से गुंजायमान रहे। गंगा स्नान के लिए क्षेत्र के अलावा डीह, परसदे पुर, अमेठी, नसीराबाद, जायस, छतोह, सलोन, रोहनिया, जगतपुर आदि इलाकों से बड़ी संख्या में स्नानार्थी विभिन्न वाहनों से पहुंचे। कड़ाके की ठंड के बावजूद स्नानार्थियों के उत्साह में कमी नहीं आई। गंगा स्नान के बाद लोगों ने घाट पर हवन पूजन भी किया और तीर्थपुरोहितों को यथा शक्ति दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की।

मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण समिति के सचिव पण्डित जितेन्द्र द्विवेदी ने गंगा महाआरती व दीपदान किया और हवन पूजन कर लोककल्याण की कामना की। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से सहत्र यज्ञों का फल मिलता है। कहा जाता है कि महाभारत में भीष्म ने युधिष्ठिर को इस दिन का महत्व समझाते हुए कहा था कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य को प्राप्त करता है, तथा उसे सभी दुखों से मुक्त मिलती है।

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025