• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

कंबाइन मशीन से टकराई बाइक हादसे में मां बेटे की

News Desk

ByNews Desk

Nov 2, 2025
compressed image2025 11 02 18 11 57.400823 कंबाइन मशीन से टकराई बाइक हादसे में मां बेटे की

न्यूज़ डेस्क
रायबरेली में छतोह–गांधीनगर मार्ग पर शनिवार की सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। क्षेत्र के ओलीपुर मजरे संडहा गांव निवासी नीलेश कुमार अपने पिता शेषपाल और मां निर्मला के साथ डीह थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे।

छतोह–गांधीनगर मार्ग पर जानकी देवी पब्लिक स्कूल के पास छतोह की ओर जा रही कंबाइन मशीन को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर मशीन से जा टकराई।
हादसे में नीलेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसीराबाद पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मां निर्मला ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद कंबाइन मशीन चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है।

Related posts:

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज डेस्क।...
Thursday November 6, 2025

हटिया मेले में महिलाओं ने की खरीदारी , झूले का लिया आनंद

न्यूज डेस्...
Thursday November 6, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025