ए.एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने किया चोरी गैंग का खुलासा
चोरी गैंग का पर्दाफाश 4 सदस्यीय चोरी गैंग के चार सदस्य गपुलिस की बड़ी कार्रवाई
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के पर्यवेक्षक और क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेंद्र के नेतृत्व में सलोन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने खेतों से डीजल इंजन व कृषि मशीन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सक्रिय था।
डीजल इंजन, चारा काटने की मशीन व लोडर वाहन बरामद
गंगा एक्सप्रेसवे क्षेत्र में करता था वारदात में कार्रवाई की गई।
अभियुक्तों ने कई वारदातें कबूल कीं हैं। कुछ इंजन पार्ट्स पहले ही बेच चुके थे। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त में
शिव शंकर उर्फ शंकर,
विपिन निर्मल,
संदीप,
रंजीत निर्मल
(सभी निवासी – जनपद प्रतापगढ़)
पुलिस का खुलासा
खुले में रखे कृषि उपकरणों की रेकी कर लोडर वाहन से चोरी कर आसपास के इलाकों में बेचता था गिरोह।
प्रेस वार्ता अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में की, जिसमें सीओ सलोन यादवेंद्र व कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।