• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

एम्स रायबरेली में तीन दिनी मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

News Desk

ByNews Desk

Oct 25, 2025
IMG 20251024 WA0099 एम्स रायबरेली में तीन दिनी मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

न्यूज डेस्क।
एम्स रायबरेली ने राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जन सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत 22 से 24 अक्टूबर, 2025 तक मास्टर प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य एम्स रायबरेली के भीतर आंतरिक क्षमता निर्माण और प्रमाणित कर्मयोगी प्रशिक्षकों का विकास करना था, ताकि संस्थान के कर्मियों, हितधारकों और विकसित भारत में सतत योगदान सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर एम्स रायबरेली के निदेशक डॉ. अमिता जैन ने कहा कि यह प्रशिक्षण अधिकारियों और कर्मचारियों के भीतर आंतरिक सोच एवं सेवाभाव को समाहित करने का एक सशक्त अवसर है।

प्रशिक्षण सत्रों का संचालन प्रतिष्ठित प्रशिक्षकों डॉ. प्रमोद कुमार मांझी (नोडल अधिकारी, मिशन कर्मयोगी एवं विभागाध्यक्ष, फार्माकोलॉजी, एम्स, पटना), डॉ. अयान बनर्जी (संकाय सदस्य, जैव रसायन, एम्स पटना) द्वारा किया गया। उप-निदेशक (प्रशासन) कर्नल अखिलेश सिंह, वित्तीय सलाहकार, कर्नल यू एन राय, डीएमएस डॉ. के. डी. सिंह.  प्रो. प्रबल जोशी, प्रो. रजत शुभ्र दास, अन्य संकाय सदस्यों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों और कार्यालय कर्मचारियों सहित 28 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया।

भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रमाणित मास्टर प्रशिक्षक के रूप में शामिल किया गया। ये प्रशिक्षक भविष्य में एम्स रायबरेली और अन्य संस्थानों के संकाय एवं कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय कर्मयोगी प्रशिक्षण के आगामी बैचों का मार्गदर्शन व संचालन करेंगे, जिससे मिशन कर्मयोगी के तहत क्षमता निर्माण का संस्थागतकरण सुनिश्चित होगा।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025