एक ही मंच पर तय होंगे वैवाहिक संबंध
नागेश त्रिवेदी रायबरेली
जनपद के जगतपुर कस्बे में सलोन रोड स्थित चंदन पैलेस में अग्रहरि समाज की ओर से जनपद स्तरीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन कियागया। जिस समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष,अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में अग्रहरि समाज के लोगों ने भाग लिया। 867युवक तथा 848 युवतियों ने बायोडाटा के साथ पंजीकरण कराया।
आज समाज में योग्य बेटियों की शादी करने में माता पिता दौलत की दीवार के सामने बौने पड़ जाते हैं।मन मानकर बेटियों के हाथ पीले करते हैं। यह एक कडुवा सच है।जो समाज के सामने मुंह बाए खड़ा है। तो दूसरी ओर विपन्न युवकों तथा युवतियों के माता-पिता को शादी के लिए दो चार होना पड़ रहा है।
अग्रहरि समाज ने अनूठी पहल की। समाज के संभ्रांत लोगों ने विवाह के योग्य युवक युवतियों को माता-पिता के साथ एक ही मंच पर आमंत्रित किया। उद्देश्य परिचय। एक दूसरे को जानों। कहीं भटकना नहीं। बगैर किसी व्यवधान के रिश्ता बनाओ।
इसके लिए चंदन पैलेस के अलग-अलग कमरों में युवक तथा युवतियों को बैठकर आपसी बातचीत करने का मौका दिया गया। समाज के समृद्ध लोगों ने विपन्न लोगों की शादी में योगदान करने का निश्चय किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में अग्रहरि समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले लोगों की जानकारी। समाज की समस्याओं में आपसी सहमत बनाना।
वैवाहिक उम्र के युवक युवतियों की जानकारी के साथ साथ आपसी सामंजस्य बनाना रहा। इस मौके पर अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश अग्रहरि, रमेश अग्रहरि प्रदेश अध्यक्ष, केशव प्रसाद अग्रहरि, फूलचंद, मनोज कुमार, पप्पू, सुरेश कुमार, शिवसागर, राजेंद्र अग्रहरि मौजूद रहे।