Categories: हादसा

उपचार के दौरान युवक की मौत

ऊंचाहार-ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, स्थानीय पुलिस को परिजनों द्वारा मामले की सूचना दी गई है, वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बरगदही मजरे ऊंचाहार देहात गाँव निवासी अजय बहादुर यादव 30 वर्ष पुत्र रामसुमेर बुधवार को दरवाजे खड़े ट्रैक्टर को किनारे हटाने के लिए उस पर चढ़ रहा था, तभी चाभी में उसका हाथ पड़ने से ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया, जिसके चलते संतुलन बिगड़ने के कारण वो नीचे गिरकर ट्रैक्टर की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन परिजनों द्वारा उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ग्राम प्रधान धनराज यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय बहादुर की मौत हो गई है, स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है।

More From Author

You May Also Like