Categories: अपराध

ईडी के नोटिस से दहशत में छात्र संदिग्ध लेनदेन का आरोप

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी। शहर के लखपेड़ाबाग मोहल्ला निवासी युवक रितेश कुमार गुप्ता के घर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस डाक से पहुंचा। पहले इसे ठगी समझकर युवक साइबर कैफे गया, फिर चाचा के साथ साइबर थाने पहुंचकर जांच कराई। देर रात जांच शुरू की गई।

नोटिस में रितेश को 20 जनवरी को ईडी के कोलकाता कार्यालय में तलब किया गया है। किसी वीरेंद्र नामक व्यक्ति के खाते में हुए लेनदेन के संबंध में आधार, पैन व बैंक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है।

रितेश का कहना है कि उसका एक पुराना शून्य बैलेंस छात्रवृत्ति खाता और एक अन्य खाता है, लेकिन किसी संदिग्ध लेनदेन की जानकारी नहीं। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बड़ी धनराशि लेनदेन की आशंका भी है। वहीं नोटिस से युवक और उसके परिजन चिंतित दिखे।

More From Author

You May Also Like