इंटरनेट मीडिया पर सफाई कर्मी को टिप्पणी करना पड़ा भारी दर्ज होगा मुकदमा

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली: विगत दिनों गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामा पुर निवासी शिक्षक उसकी पत्नी व दो बच्चों की अमेठी जनपद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऊंचाहार विधायक डा मनोज कुमार पांडेय पीड़ित परिवार की मदद व सुरक्षा के लिए पीड़ित परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कराई थी। जिसको लेकर जगतपुर ब्लॉक के बैरी हार गांव मे तैनात सफाई कर्मी द्वारा मुख्यमंत्री तथा विधायक पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आपत्ति जनक टिप्पणी की थी। जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने थाने में सफाई कर्मी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई है। वही पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों का कहना है कि उक्त सफाई कर्मी पर विभागीय कार्यवाही की जा सकती है। खंड विकास अधिकारी हबीबुल रब ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उक्त सफाई कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like