• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

आशिक के साथ रंगरेलियां मना रही पत्नी को आपत्ति जनक स्थिति में देख चढ़ा पारा, पति ने कोतवाली में तहरीर

News Desk

ByNews Desk

Nov 19, 2024
Image 750x 65c45c73440c31002693630.jpg

मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार, रायबरेली। एक महिला को चोरी छिपे आशिक के साथ सम्बन्ध बनाते ससुरालियों ने देख लिया। इसके बाद पति पति सनसनी खेज खुलासा करने दावा किया है। उसने पत्नी व उसके प्रेमी के बीच नाजायज संबंधों से गर्भ में बच्चा पलने का दावा किया है।
पति रोजगार के सिलसिले से शहर में रहता है। परिवारजनों ने उसकी पत्नी का उसके आशिक के साथ नाजायज संबंधों के जानकारी दी थी।
मामला कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव का है। गाँव निवासी शख्स ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए पत्नी व उसके प्रेमी के नाजायज संबंधों समेत गम्भीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल पत्नी से पीड़ित युवक रोजगार के सिलसिले से बाहर शहर में रहता है। उसका कहना है कि करीब तीन वर्ष पूर्व पड़ोसी गाँव कि एक युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था। किन्तु जब वह कमाने के लिए शहर चला गया तो उसकी पत्नी का गाँव के है एक युवक नाजायज सम्बन्ध हो गए।
जानकारी होने पर कई बार उसने पति को समझाया बुझाया किन्तु व नहीं मानी और अपने प्रेमी के साथ सम्बन्ध बनाती रही। परिवारजनों ने पत्नी को प्रेमी के साथ सम्बन्ध बनाते रंगे हाथों धरा।
बताते हैं कि पति के जाने के बाद मौका देखकर पत्नी अपने प्रेमी को घर के अन्दर बुला लेती थी और फिर पूरी रात दोनों एक साथ रहते थे। ये सिलसिला चलता रहा। बीते सप्ताह ही परिजनों ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। बताते हैं कि पत्नी ने प्रेमी को नामजद करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली में शिकायत की है। उधर पति को फिर से पत्नी के नाजायज संबंधों की जानकारी होने पर मंगलवार को उसने पत्नी के विरुद्ध कोतवाली में शिकायत करते हुए सनसनी खेज खुलासा किया है।
उसका आरोप है कि पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुए शारीरिक संबंधों के चलते पत्नी के गर्भ उसके प्रेमी का बच्चा पल रहा है। उसने बताया प्रमाण के तौर पर उसके पास बात चीत की एक ऑडियो क्लिप सुरक्षित है। गाँव के संभ्रांत लोगों के समझाने पर पति पत्नी दोनों अलग अलग रहते हैं।
आरोप है कि पत्नी धमकी देती है कि यदि वह फिर से उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवा देगी। पूरे मामले की शिकायत कोतवाली में की गई है।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि मामला संज्ञान में आया तो जांच कराई जाएगी।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *