न्यूज़ डेस्क: गरीब भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। इसी लिए धार्मिक संगठनों की ओर से उपहार दिए गए। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बच्चों को गिफ्ट मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बड़ों के साथ बच्चे खुशी से चहक उठे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि सेवा क्षेत्र में कार्यरत संगठन सेवा भारती के तत्वावधान में अभाव ग्रस्त परिवार में दीपावली के अवसर पर किट बांटे गए। संघ के जिला प्रचारक बृजेश विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ल ने बताया कि दीपावली का त्योहार सभी हिल मिल कर मनाएं, हर परिवार खुशी मनाएं।
इस अवसर पर विनोद बाजपेई, संघ के जिला प्रचारक बृजेश विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद शुक्ल ,सनत बाजपेई, शाश्वत शुक्ला, सिद्धांत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे|