आम्बेडकर नगर में पीट पीट कर हत्या
सम्मनपुर क्षेत्र के आस्थाबाद गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में बृहस्पतिवार देर रात विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में शैलेश (28) की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर पहुंचाया, जहां से कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।
घायलों का मेडिकल परीक्षण और उपचार कराया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद