आबादी में घुसे बाघ को देख ग्रामीणों में दहशत
सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच। जिले के रामगांव इलाके में स्थित रेहुआ मंसूर ग्राम में एक बाघ के देखें जाने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी । जिसके बाद स्थानीय रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे । ड्रोन से तलाश के दौरान बाघ की झाड़ियों में बैठी फोटो भी कैद हुई है।
महसी तहसील के रामगांव इलाके में स्थित रेहुआ ग्राम में गुरुवार को खेत के किनारे एक बाघ को देख लोगों में दहशत फैल गई । सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है । प्रभागीय वनाधिकारी सुन्दरेसा ने बताया कि ड्रोन में बाघ की तस्वीर कैद हुई है ।
जानवर को पकड़ने के लिए चारों तरफ जाल लगाने के साथ दुधवा टाइगर रिजर्व दो प्रशिक्षित हाथियों को मंगवाया गया है। जो शाम तक पहुंच जायेगे इन हाथियों की मदद से वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम बाघ को घेरकर ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास करेगी।
मौके पर दुधवा टाइगर रिजर्व के वन्य चिकित्सक दयाशंकर , रेंज अधिकारी शाकिब अंसारी , क्षेत्राधिकारी पवन कुमार समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद हैं । वन विभाग ने इलाके से सटे खुशलीपुरवा, भगईपुरवा, पासीनपुरवा, कहारनपुरवा, दुवेपुरवा और अकबरपुरवा ग्रामों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से खेतों में न जाने की अपील की है ।