• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

अमावस्या पर्व पर गोकना घाट के गंगा किनारे हजारों लोगों ने किया तर्पण व पिंडदान,

News Desk

ByNews Desk

Oct 2, 2024
Img 20241002 Wa0064

ऊंचाहार।  बुधवार को कुवार मास की अमावस्या को सर्व पितृ विसर्जन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा के गोकना घाट पर पितरों को तर्पण दिया। मान्यता है कि इस दिन लोग अपने पितरों को शान्ति देने और मोक्ष की कामना से उनका तर्पण, पिंडदान और हवन आदि करते हैं। बुधवार को पितृपक्ष की समाप्ति के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा घाट पहुंच कर पितरों की आत्मा की शांति के लिए विधिविधान से तर्पण, पिंडदान किया। बाद में हवन पूजन कर ब्राह्मणों व गरीबों को भोजन कराया और यथाशक्ति दान दक्षिणा देकर कल्याण की कामना की। तीर्थ पुरोहित व गंगा गोकर्ण जनकल्याण समिति के सचिव पण्डित जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि सर्व पितृ विसर्जन के दिन उन पितरों को तर्पण दिया जाता है। जिनका तिथि अनुसार श्राद्ध न हो पाया हो, इसलिए इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है।

Img 20241002 Wa0064ऐसा माना जाता है कि इस दिन पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन हिंदू धर्म में लोग अपने पितरों को शांति देने और मोक्ष देने के लिए उनका तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं और उन्हें भू-लोक से विदाई देते हैं। धर्मशास्त्र में पितरों को शांति देने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। जिनके माध्यम से पितृ प्रसन्न होकर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं, लेकिन पितृ विसर्जन अमावस्या पर हवन का सबसे अधिक महत्व बताया गया है।

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बीएलओ घर-घर जाकर देंगे गणना प्रपत्र, यूपी में 1.62 लाख बीएलओ की तैनाती

न्यूज़ नेटवर...
Thursday November 6, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

बहराइच जनपद में जंगल में बसे इस गांव को दूसरी जगह बसाया जाएगा सीएम ने दिया आदेश

बहराइच जनपद ...
Sunday November 2, 2025

रायबरेली के असीम श्रीवास्तव को दिल्ली के उप राज्यपाल ने किया सम्मानित

  नी...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

अखिलेश यादव की युवा सोंच से बदल रहा ग्राम पंचायत का स्वरूप

न्यूज़ डेस्क...
Saturday November 1, 2025

मॉडल यूथ ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण युवाओं के सशक्तिकरण के सुझाव देने दिल्ली जाएंगे अखिलेश यादव

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *