नीरज शुक्ल
श्रावस्ती जनपद में विकास कार्यों के लिए आवंटित धन के दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद को पदच्युत कर दिया गया है। अध्यक्ष के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अपने चहेतों को ठेका पट्टा देने समेत कई आरोप लगे थे।
भिनगा नगर क्षेत्र निवासी कई लोगों ने पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद पर निर्माण की गुणवत्ता में खोट, शासन से विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि का दुरुपयोग करने आदि की शिकायत की थी। तत्कालीन डीएम अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कराई गई जांच में कई शिकायतें सही मिली थीं।
जिस पर डीएम ने साक्ष्य के साथ जांच रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को भेजी थी। जिसका संज्ञान लेकर राज्यपाल की संस्तुति के बाद सोमवार की पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद को उनके पद से पदच्युत कर दिया है। पालिका अध्यक्ष को हटाए जाने की सूचना के बाद से भिनगा में चर्चाओं का बजार गर्म है और लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
डीएम अश्विनी पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष को पदच्युत किया गया है। नियमानुसार नगर का विकास बाधित न हो इसके लिए प्रशासक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शासन की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष को पदच्युत किया गया है। नियमानुसार नगर का विकास बाधित न हो इसके लिए प्रशासक को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
अश्वनी कुमार पांडेय, डीएम

डीएम