• Fri. Sep 26th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    अखिलेश यादव जाएंगे दिल्ली, देखेंगे गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय परेड

    News Desk

    ByNews Desk

    Jan 11, 2025
    अखिलेश यादव जाएंगे दिल्ली, देखेंगे गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय परेड

    न्यूज़ डेस्क: लालगंज ब्लाक की बेलहनी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार यादव राष्ट्रीय परेड को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। शासन से सूची आने के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    ग्राम प्रधान अखिलेश यादव सबसे कम उम्र में प्रधानों में दूसरे स्थान पर हैं। गांव में विकास कार्य कराने कराने को लेकर सदैव गंभीर रहते हैं। अखिलेश की कर्मठता को देखकर शासन से उन्हें पंचायत प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया गया है।

    अखिलेश यादव गणतंत्र दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में जिले के एकमात्र ग्राम प्रधान होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार की योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर सजग रहने वाले ग्राम प्रधानों वी राज्य से सम्मानित ग्राम प्रधानों को नामित करने का नियम है। सभी शर्तों का को पूरा करने पर ग्राम प्रधान बेलानी को पंचायत प्रतिनिधि नामित किया गया है।