• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई गीता जयंती

News Desk

ByNews Desk

Dec 11, 2024
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई गीता जयंती

रायबरेली: सनातन धर्म पीठ बडा मठ परिसर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सनातन धर्म के सबसे पवित्र गीता ग्रंथ की जयंती मनाई गई। दालभ्य पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने गीता ग्रंथ पर पुष्प अर्पित कर आरती व पूजन किया। इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में स्वामी गीतानंद गिरि ने कहा कि गीता धर्म युद्ध के रूप में हम सबके बीच विद्यमान है। यदि महाभारत न होता तो गीता का संदेश कौन देता? गीता हम सभी को शांति का संदेश देती है। विश्व में गीता का 14 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है।

गोष्ठी में आए लोगों को संबोधित करते हुए ब्रह्मचारी दिव्यानंद गिरि ने कहा कि विश्व में गीता ग्रंथ के अतिरिक्त कोई ग्रंथ नहीं है, जिसकी जयंती मनाई जाती हो, गीता मार्ग से भटके हुए लोगों को सदमार्ग पर लाती है। जनमानस को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती है। स्वामी राम चेतन गिरि का कहना है कि हर व्यक्ति को गीता पढ़ना चाहिए। गीता पढ़ने से मन स्थिर रहता है।

महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने कहा कि महाभारत युद्ध के प्रारंभ में अर्जुन मोह ग्रस्त हो गए। मोह ग्रस्त व्यक्ति विचार शून्य हो जाता है और विचार शून्य व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता। गीता ग्रंथ जीवन के यथार्थ से आमना सामना कराती है और संयमित जीवन जीने की कला सिखाती है। इस अवसर पर स्वामी धर्मानंद, उमाकांत मिश्र, सुधाकर शास्त्री, सुशील शास्त्री सहित बड़ी संख्या में आश्रम के शिष्य मौजूद रहे।

Related posts:

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025