Categories:
अपराध
रसगुल्ला को लेकर हल्ला, 12 कुर्सियां टूटी
सशक न्यूज नेटवर्क
बछरावां। चिखड़ी मजरे पश्चिमगांव में दावत में रसगुल्ला नहीं देने से खफा छह लोगों ने दो युवकों की पिटाई कर दी। मारपीट से मौजूद लोगों में अफरातफरा मच गई। यहीं नहीं आरोपियों ने कुर्सियां फेंकने लगे। इससे 12 कुर्सियां टूट गईं।
गांव में रविवार की रात वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। रसगुल्ला के स्टाल पर खड़े राजाखेड़ा गांव निवासी कुलदीप, अरुण कुमार ने बताया कि चिखड़ी गांव के छह लोग खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद सभी लोग रसगुल्ले के स्टाल पर आए। एक-एक करके कई रसगुल्ले खाए।
बाद में जब दोनों युवकों ने रसगुल्ला देने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं कुर्सियां भी उठा कर फेंकना शुरू कर दिया। इससे कई कुर्सियां टूट गईं। मारपीट से लोगों में अफरातफरी मच गई।
घायल युवकों को सीएचसी में इलाज कराया गया। पीड़ित यवकों तहरीर थाने में दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।