बच्ची पर हमला करने वाले भेड़िए को मारी गई गोली

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच जनपद में सरयू के कछार में आतंक का पर्याय बना भेड़िया आखिरकार वन विभाग के शूटरो ने गोली मारकर ढेर दिया।अब तक इलाके में पांच भेड़िया मारे जा चुके हैं। कैसरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर 4 के मजरा जरूवा गांव में 4:00 बजे भेड़िया एक वर्षीय बच्ची को जबड़े में दबोच कर भाग गया था।

घटना से पूरे गांव में अपरा तफरी मच गई थी। काफी खोजबीन के बाद बच्ची की कुछ हड्डियां मिली थी जिसकी जांच के लिए वन विभाग ने सुरक्षित कर लिया था।शिकार करने के लगभग 13 घंटे में उसे ट्रैक कर गोली मारी गई। इसके बाद वन विभाग के शूटर भेड़िये की तलाश कर रहे थे सर्च ऑपरेशन के दौरान भेड़िया शरीर के कछार में दिखा था।जिसका पीछा करते हुए घेराबंदी कर शूटरो ने गोली मार दी है।

भेड़िये के शव को कब्जे में लेकर वन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय पहुंची है जहां उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि मारा गया भेड़िया वयस्क है।जिसकी उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष की है पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है।

More From Author

You May Also Like