Categories: आयोजन

पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों को दिया दीपावली का उपहार

 

अंकुश त्रिवेदी रायबरेली
जगतपुर के हरदी टीकर गांव के पूर्व प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्षअमरेश सिंह ने ग्राम वासी महिलाओं को अंग वस्त्र के साथ दीपावली का सामान देकर सम्मानित किया।

शनिवार को पूर्व प्रधान सत्यनारायण सिंह के बेटे प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्वप्रधान अमरेश सिंह ने अपने ही भवन के प्रांगण में ग्रामीण महिलाओं के अंग वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया । सत्यनारायण सिंह पूर्व प्रधान के द्वारा गांव की पांच सौ निराश्रित विकलांग विधवा महिलाओं को साड़ी के साथ-साथ दीपावली का सामान दिया गया।

प्रधान प्रतिनिधि अमरेश सिंह का कहना है कि निराश्रित लोगों की मदद करना ही सच्चा सनातन धर्म है। विगत कई वर्षों से लगातार ग्राम वासियों की सेवा का अवसर मिल रहा है। यह किसी उपलब्धि से काम नहीं है।

ग्रामीणों के द्वारा ग्राम प्रधान के इस कार्य की सराहना की गई है। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like