• Sun. Nov 9th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

डस्ट के प्रदूषण से बढ़ रहे खांसी दमा के मरीज, आसपास के लोग परेशान

News Desk

ByNews Desk

Feb 10, 2025
डस्ट के प्रदूषण से बढ़ रहे खांसी दमा के मरीज, आसपास के लोग परेशान

रायबरेली, ऊंचाहार रामसांडा गांव के पास बाईपास निर्माण की के लिए मिक्सर प्लांट लगाया गया है। चिमनियों से निकलने वाली धूल हवा के साथ उड़कर परिक्षेत्र के गांवों तक पहुंचती है। इसकी चपेट में आकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

रामसांडा गांव के पास बाईपास निर्माण को मिक्सर प्लांट लगाया गया है। जिसमें गिट्टी मौरंग समेत अन्य सामग्री को मिक्सर मशीन के जरिए मिलाकर कार्यस्थल पर भेजा जाता है। इसके अवशेष हवा के साथ चिमनियों से बाहर निकलते हैं। जो दर्जनों गांवों के लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। लोगों के घरों की छतों की मोटी परतें जम चुकी है। गांव के लोग अपने अपने घरों की प्रतिदिन सफाई करते हैं। और सुबह फिर वैसी ही परत जम जाती है। रामसांडा निवासी राधा कृष्ण तिवारी, अर्जुन अग्रहरि, विजय बहादुर मौर्य समरजीत सिंह, राजरानी, फूलमती, संजय तथा बाहर पुर निवासी मंजू देवी, कमलेश कुमार मौर्य आदि का कहना है कि मिक्सर प्लांट से उड़ने वाली धूल की बदौलत जीना दुश्वार हो गया है। रात में घरों में सोने पर यही धूल मुंह और नाक के रास्ते शरीर के अंदर प्रवेश कर जाती है। जिसकी वजह से गांव के 40 फीसद लोग खांसी, दमा, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के आगोश में आते जा रहे हैं। प्रबंधन द्वारा बचाव का कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले जांच कर कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इन गांवों के लोग हो रहे प्रभावित।

रामसांडा, गंधवी, पूरे बेनऊ, बाहरपुर, जमुनापुर, पचखरा, पूरे भोज, पूरे बनियन, दौलतपुर, पूरे पंडित, पनवारी आदि

Related posts:

रायबरेली में गेगासों गंगा पुल के मरम्मत पर खर्च होंगे 16 करोड़, काम शुरू

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर म...
Saturday November 8, 2025

स्नातक वर्ग 2025 और एन.आई.एफ.टी. के 40 वर्षों की रचनात्मक उत्कृष्टता का उत्सव

रायबरेली।  व...
Saturday November 8, 2025

विद्यालय निमार्ण का ठेका दिलाने के बहाने ठगे 50 हजार

  न्...
Friday November 7, 2025

पेंशन भोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना करें सुनिश...

पेंशन भोगी अ...
Friday November 7, 2025

खंभे और लाइन हटाने के लिए सात करोड़ दबाए बैठा पावर कॉर्पोरेशन

न्यूज़ नेटवर...
Friday November 7, 2025

घायल युवक के उपचार में वानर सेना की मुहिम लाई रंग, मदद के लिए बढ़े हाथ

न्यूज़ डेस्क...
Friday November 7, 2025

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बने मुसीबत

  न्...
Friday November 7, 2025

एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला, दिल्ली के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित

  न्...
Friday November 7, 2025