Img 20241023 063934

संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे के डिवाइडर पर पड़ा मिला शिक्षक का शव

न्यूज़ डेस्क। कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव बाईपास बाबा का पुरवा सेमरपहा गांव के निकट हाइवे के डिवाइडर पर बृहस्पतिवार की सुबह प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जरूरी छानबीन की। पुलिस ने पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कस्बे के आचार्य नगर सूदन खेड़ा मोहल्ला निवासी अभिषेक सिंह कछवाह उर्फ रितेश (28) पुत्र स्व. धर्मवीर सिंह देर शाम को दोस्तों के साथ निकाले थे। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटे तो परिवारीजनों व उसके दोस्तों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन वह कहीं ढूंढे नहीं मिले। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने हाईवे के डिवाइडर के बीचोबीच युवक के मृत पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और घटना की जानकारी फॉरेंसिक टीम को दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य संकलित किए। घटना स्थल पर ही युवक की बाइक मिली।

मृतक घर का इकलौता बेटा था। वह अविवाहित था। उसकी बहन रिशू सिंह का विवाह हो चुका है। पिता धर्मवीर सिंह के निधन के बाद मार्च 2024 में उसे मृतक आश्रित कोटे पर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्ति मिली थी। हादसे के बाद मां शशि सिंह, चाचा सत्यवीर सिंह सहित परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा सत्यवीर की फौरी सूचना पर पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजहों का पता चल सकेगा।

Similar Posts