न्यूज़ डेस्क : लोधवा मऊ स्थित केतार को आटा चक्की है।चक्की पर लोधन का पुरवा मजरे लोधवा मऊ निवासी श्री कृष्ण करीब 10 साल से काम करते हैं। शनिवार देर शाम करीब 8 बजे केतार चक्की से चले गए। श्री कृष्ण आटा चक्की में आटा पीस रहा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि कुछ लोग चक्की पर पहुंच कर श्रमिक को मार पीट कर घायल कर दिया। चक्की मालिक केतार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा तो श्रमिक श्री कृष्ण को घायल देखा।आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंच गए। इलाज के दौरान शनिवार देर रात करीब 11 बजे श्रमिक की मृत्यु हो गई।
सूचना को पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। श्रमिक के सिर , पीठ व एक पैर में गंभीर चोट के निशान है। चक्की मालिक का आरोप है कि अज्ञात बदमाश चक्की पर जाकर लूट पाट करने लगे श्रमिक श्री कृष्ण ने विरोध किया तो उसे उसे जम कर मारा पीटा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया घटना संदिग्ध है। जिस तरह की चोटे श्रमिक को है । उससे प्रथम दृष्टया चक्की या पट्टे में फंस कर घायल होना प्रतीत होता है। चक्की मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।