• Sat. Sep 27th, 2025

    Sashakt News

    सच्ची और सशक्त ख़बर

    वर्षा ने बढ़ाई सब्जियों की कीमत, आमजन परेशान 

    News Desk

    ByNews Desk

    Sep 24, 2024
    Oplus 2oplus_2
    रायबरेली: मौसम बदलने के साथ हो रही बरसात का असर आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। इसका नतीजा यह है कि हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ने लगे हैं। खोजनपुर स्थित सब्जी मंडी तथा कस्बा से लेकर चौराहे चौराहे लगने वाली फुटकर दुकानों में भी सब्जियों का भाव गर्म हो गया है। इसके चलते गरीब, किसान और मजदूर की थाली से हरी सेहतमंद बनाने वाली सब्जियों की स्वाद के साथ सलाद भी गायब हो गया है।
    Oplus 2
    oplus_2

    आमतौर पर एक किलोग्राम टमाटर खरीदने वाले ग्राहक दाम बढ़ाने की वजह से एक पाव पर आ गए हैं। यही स्थिति बैगन एवं भिंडी तथा परवल की भी है। वर्षा होने के पहले भाव ठीक आधा था। जैसे ही बरसात शुरू हुई कि सब्जियों के दाम में उछाल गया। साथ ही इसकी एक वजह खेत में पानी भरने से सब्जियों का उत्पादन कम होना बताया जा रहा है। दूसरे जिलों से मंडी में आने वाली हरी सब्जियां पर्याप्त मात्रा में नहीं आ पा रही हैं। इस वजह से डैम में उछाल आना स्वाभाविक है। सवैया तिराहा स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए कस्बा निवासी ज्ञान प्रकाश पांडेय कहते हैं कि जो हरी सब्जी एक किलो लेते थे दाम बढ़ने की वजह से आधा किलो कर दिया गया है। वर्षा होने के बाद से सब्जियों का दाम दोगुना हो गया है। आलू और प्याज के थोक कारोबारी शिव प्रकाश बताते हैं कि महाराष्ट्र से आने वाली प्याज की गाड़ियां नहीं आ पा रही हैं। बरसात के चलते गाड़ियां फंसी हुई है, जो गाड़ियां आ रही है वह अभी पर्याप्त नहीं हैं। इस वजह से फुटकर सब्जी के दाम में वृद्धि हुई है।

    फुटकर सब्जी विक्रेता रमेश कुमार, धर्मराज, भोला पाल बताते हैं कि थोक मंडी में हरी सब्जियों का दम पहले से काफी अधिक है इसके कारण फुटकर में बिक्री मूल्य बढ़ गया है।
    यह है सब्जियों की कीमत
     आलू              30
    टमाटर            80
    गोभी              30
    बैगन               50
    परवल             70
    बोड़ा                80
    भिंडी               40
    करेला     ‌‌         60
    कद्दू                 40
    नेनुआ              40
    लौकी               30
    कुंदरू              40
    मूली                80
    धनिया             200
    अरूई              40

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *