जंतर-मंतर पहुंचे संदीप चौधरी, बोले- छात्र आंदोलन को दबाने की हर कोशिश होगी नाकाम

सशक्त न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी मांगों का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस छात्र हितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।

संदीप चौधरी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार दिल्ली पहुंचकर छात्र आंदोलन को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्र अपनी समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था की खामियों में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी। छात्र हितों की रक्षा के लिए पार्टी संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा।

More From Author

You May Also Like