Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ के जवाहर भवन में भीषण आग, मची अफरातफरी
सशक्त न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
घटना के समय भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय खुल चुके थे, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर भवन को खाली कराया गया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।