रायबरेली में दो स्कूली वाहनों की भिड़ंत, कई बच्चे घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के बेला भेला में सोमवार को दो स्कूली वाहनों के बीच हुई जोरदार टक्कर से अफरातफरी मच गई। हादसे में कई स्कूली बच्चे और एक वाहन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेला भेला पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सत्यनारायणी स्कूल की बस और लियो कॉन्वेंट स्कूल की मैजिक वाहन आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक में सवार कई बच्चे घायल हो गए। मैजिक का चालक भी चोटिल हुआ है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सीएचसी बेला भेला में जारी है।

More From Author

You May Also Like