सेवा ही संगठन की पहचान, गांव-गांव तक बढ़ेगा श्री फाउंडेशन का अभियान

सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ: शांति मनोहर इंटर कॉलेज में शनिवार को श्री फाउंडेशन की बैठक में संगठन विस्तार के साथ जनसेवा को और प्रभावी बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए फाउंडेशन के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने कहा कि किसी भी संगठन की असली पहचान उसके सेवा कार्यों से होती है। जरूरतमंदों की मदद ही श्री फाउंडेशन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। आने वाले समय में संगठन के सेवा कार्यों का दायरा और बढ़ाया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके।

बैठक में गांव-गांव संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और सामाजिक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संदीप चौधरी, डलमऊ प्रभारी पिंटू तिवारी, राजेश कुमार, मुकेश त्रिपाठी

More From Author

You May Also Like