कैबिनेट मंत्री से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष, डलमऊ के विकास कार्यों को लेकर सौंपा प्रस्ताव

सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ। नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पं. बृजेशदत्त गौड़ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित सरकारी कार्यालय में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय से शिष्टाचार भेंट कर कस्बे के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, बस स्टॉप, मिनी स्टेडियम, रेलवे स्टेशन के विकास और स्नान घाट निर्माण सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने थाना चौराहा से कोतवाली एवं फतेहपुर मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण, मोहल्ला चौधरासी से रामलीला मैदान होते हुए शेखवाड़ा से थाना चौराहा तक सड़क निर्माण, बड़ा मठ से फतेहपुर मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण तथा मखदूमपुर धानू के पुरवा से चौधरासी रामलीला मैदान तक सड़क निर्माण कराने की मांग रखी।

इसके अलावा उन्होंने डलमऊ में परिवहन विभाग के बस स्टॉप के लिए भूमि उपलब्ध कराने, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, डलमऊ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कराने तथा श्मशान घाट पर स्नान घाट निर्माण कराने का भी अनुरोध किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष के अनुसार कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने तथा जनहित में कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

More From Author

You May Also Like