जेल में हत्या की सूचना मिलते ही अब्दुल के घर चीख-पुकार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
मिल्कीपुर। फरीदाबाद की नीमका जेल में रविवार रात करीब दो बजे संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की साथी कैदी ने हत्या कर दी। सूचना मिलते ही उसके मजनाई स्थित घर पर कोहराम मच गया।
हरियाणा एसटीएफ ने मार्च 2025 में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान निवासी मजनाई थाना इनायतनगर अयोध्या को हरियाणा के पाली से ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था,पूंछतांछ व जांच में उसके आतंकी संगठन व पड़ोसी देश पाकिस्तान से कनेक्शन मिला था।
न्यायालय से सजा होने के बाद उसे फरीदाबाद की नीमका जेल में रखा गया था। जिसकी जेल में साथी कैदी अरुण चौधरी ने हत्या कर दी गई। सोमवार को अब्दुल के पिता अबू बकर बेटे का शव लेने फरीदाबाद के लिए निकले है। घर पर मां बहन का रो रोकर बुरा हाल है।