उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में होगा सरस्वती मंदिर का निर्माण-धर्मेंद्र सिंह
नागेश त्रिवेदी रायबरेली
जनपद के विकासखंड जगतपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह को मुख्य अतिथि बनाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति के बीच समाजसेवी ने ध्वजारोहण किया।
अपने संबोधन में कहा कि इसी विद्यालय से मैंने भी शिक्षा ग्रहण की है। यहां पर आने के बाद बचपन की यादें ताजा हो गई। इस विद्यालय से मन का नाता है। विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। साथ ही विद्यालय प्रांगण में शिक्षा की देवी सरस्वती माता का भव्य मंदिर बनवाए जाने का भरोसा दिलाया।
विद्यालय में बने पुराने मंदिर की मरम्मत के साथ आवश्यक कार्य कराए जाने की घोषणा की। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह संतोष कुमार मिश्रा बबलू सिंह, सुनील मिश्रा, संतोष सिंह, निर्मला मिश्रा, रेखा, अमित सिंह, लव कुश, राधा सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शालिनी जैन मौजूद रहे।