रिटायर्ड लेखपाल के बेटे बहू को बंधक बनाकर लूटपाट
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। तालगांव के रसूलपुर गांव निवासी अमर सिंह वर्मा रिटायर्ड लेखपाल हैं। शनिवार देर रात उनके घर चार से पांच बदमाश घुस गए। बदमाशों ने उनके बेटे बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। पीड़ित ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी।
रसूलपुर निवासी बीती रात्रि अज्ञात अमर सिंह वर्मा के अनुसार देर रात असलहे से लैस बदमाश उनके घर में घुस गए। इसके बाद बेटे पुष्कर व अजय को बंधक बना लिया। साथ ही बहू को भी बंधक बना लिया। इसके बाद असलहे के दम पर करीब 7 लाख नगदी और 50 लाख के जेवर लूट ले गए। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर गहन जांच की है। सीओ लहरपुर ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर जांच कर रहे है।