पैमाइस के नाम पर कानून गो ने मांगे पांच हजार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली । भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कानूनगो को गुरुबख्शगंज थाने ले जाया गया, जहां हाथ धुलवाने पर पानी का रंग गुलाबी हो गया। एंटी करप्शन की टीम लिखापढ़ी के बाद आरोपी को अपने साथ लखनऊ ले जाएगी। लालगंज तहसील क्षेत्र ऊगाबाद गांव निवासी किसान गणेशशंकर पटेल का भूमि विवाद भाइयों से काफी समय से चल रहा था।

तहसील से भूमि की हदबरारी का आदेश हो चुका था। किसान गणेशशंकर के मुताबिक कानूनगो गंभीर सिंह को भूमि की पैमाइश करनी थी। तीन माह से कानूनगो भूमि की पैमाइश कराने के लिए टरका रहा था। भूमि पैमाइश करने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।

एक सप्ताह पहले किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ऩे की योजना बनाई। योजना के तहत किसान सुबह तहसील पहुंचा और पैमाइश के लिए कानूनगो को पांच हजार रुपये दे रहा था। पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कानूनगो के पकड़े जाने से तहसील में हडक़ंप मच गया।

इससे पहले कि तहसील में तैनात अधिकारी व कर्मचारी कुछ समझ पाते, टीम कानूनगो को लेकर गुरुबख्शगंज थाने पहुंच गई। गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की ओर से कानूनगो को घूस लेते रंग हाथ पकड़ा गया है। तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

More From Author

You May Also Like