किशोरी का गला रेतने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सुल्तानपुर। कूरेभार के गलिबहा कुदारन गांव में 13 वर्षीय जान्हवी की गला काटकर हत्या के मामले में भागा मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कूरेभार में भर्ती कराया है।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार अपराह्न कूरेभार क्षेत्र के गलिबहा कुदारन में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इनमें से मां को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी भाग निकला था। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली कि मुख्य आरोपी धनजई मोड़ की ओर से थाना कूरेभार की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कूरेभार लाया गया।

More From Author

You May Also Like