Categories: हादसा

बहन की शादी टूटने से आहत युवक ने की खुदकुशी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली के रोहनिया ब्लॉक के पतौना गांव में बहन की सगाई टूटने से आहत युवक ने खुदकुशी कर ली। रात में मृतक की पत्नी की नींद खुली तो शव फंदे से लटकता देख वह बदहवास हो गई। चीखपुकार सुन घटना पर स्थल पर लोगों का मजमा लग गया। पुलिस जांच में जुट गई है।

परसीपुर के पतौना निवासी आलोक विश्वकर्मा (35) इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम करते थे। सोमवार शाम वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर की छत पर बने टीनशेड के नीचे सोने चले गए। पत्नी व बच्चे सो गए तो युवक ने टीनशेड की पाइप के सहारे रस्सी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। रात करीब 12 बजे उनकी पत्नी सुधा की नींद खुली तो पति को फंदे लटकते देखा।

पत्नी की चीख सुनकर परिवारजन पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीच उतारा और सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की बड़ी बहन बिटूला ने बताया कि उनकी छोटी बहन की शादी प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ में तय हुई थी।

29 नवंबर 2025 को सगाई भी हो गई थी, लेकिन 15 दिन पहले लड़के पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। आलोक ने मामले की शिकायत संग्रामगढ़ पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर वह परेशान रहते थे। परिवार में आलोक एक मात्र कमाने वाले थे।

उनकी मौत से पत्नी सुधा, पुत्री अवनी, शानवी, बेटा रितुल, बहन बिटूला व ज्योति का रो-रोकर बुराहल हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

More From Author

You May Also Like