प्रधानाचार्य ने बच्चे के सिर पर बल्ले किया हमला, परिजनों ने किया प्रदर्शन
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जिले में महाराजगंज के प्राथमिक विद्यालय राघवपुर में कक्षा एक के छात्र ऋतिक के सर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने किसी बात को लेकर गुस्से में बैट से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल होकर बेहोश हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। छात्र के पिता ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले म को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की बात कही है ।
उधर परिजनों व ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि, बच्चों के साथ न केवल मारपीट की जाती है, बल्कि छुआछूत और जातिगत भेदभाव भी किया जाता है।
छात्र के पिता रामबरन ने बताया कि मंगलवार को देर शाम घर पहुंचे तो प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह द्वारा बेटे की पिटाई की जानकारी मिली। बुधवार सुबह घटना से आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोपित प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए स्कूल का घेराव कर दिया।
स्कूल घेराव की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह से छात्र के इलाज कराने व कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
उन्होंने बताया कि नोटिस जारी की गई है। रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जाएगी। प्रधानाचार्य द्वारा दोबारा ऐसी हरकत न करने व छात्र के इलाज कराए जाने की जिम्मेदारी के बाद मामला शांत हो सका।