खिलाड़ियों को विधायक ने किया सम्मानित
रायबरेली: मोती लाल नेहरू स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता अंतर्गत दो दिवसीय विधान सभा स्तरीय माननीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक वा बालिका वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को वालीबाल, फुटबाल, भारोत्तोलन एवं बैडमिंटन की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई।
वालीबाल सब जूनियर बालिका वर्ग में नगर की टीम विजेता व अमावा की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालक वर्ग में आर्यन यादव प्रथम, अविरल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु विजेता व विवेक उपविजेता रहे। वालीबाल बालक जूनियर वर्ग में अमावा की की विजेता व राही उपविजेता रही। भारोत्तोलन में 55 किग्रा. में शिवानी प्रथम मोनी द्वितीय, दीपिका तृतीय रही। वहीं 67 किग्रा. में विमल प्रथम, बृजेश द्वितीय व विमलेश तृतीय स्थान पर रहे। 55 किग्रा. बालक वर्ग में अंकुश प्रथम, महेश द्वितीय, अथर्व ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फुटबाल सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर में नगर की टीम विजेता रही। विजेता खिलाड़ियों को खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह द्वारा मेडल, ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह, अंजू यादव, खेल अनुदेशक आदि लोग उपस्थित रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह ने बताया कि विधान सभा से विजेता खिलाड़ियों को जनपद स्तर पर होने वाली सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।