आनलाइन उपस्थिति के खिलाफ में पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन

सशक्त न्यूज नेटवर्क
ऊंचाहार (रायबरेली): ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था तथा गैर विभागीय कार्यों के विरोध में लगातार पांचवें दिन भी आंदोलित रहे। सचिवों ने काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य निपटाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

सचिवों का कहना है कि आनलाइन उपस्थित व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से मिल नहीं खाती है। गांवों में नेटवर्क बाधित रहने के कारण फेशियल आधारित हाजिरी प्रक्रिया अव्यावहारिक है। आनलाइन हाजिरी व अन्य विभागों के कार्य भी कराया जा रहे हैं। इससे शासकीय कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

शुक्रवार की सुबह विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात सचिव हाथों में काली पट्टी बांध शासकीय कार्य निपटाने के बाद ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। और मुख्यालय के सामने जमीन पर दही बिछाकर बैठते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन मांगे पूरी होने तक अनवरत चलता रहेगा। यदि मांगे नहीं मानी गई तो चरण बद्ध रुप से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के रवैया से सचिवों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिना अतिरिक्त संसाधन दिए मोबाइल आधारित उपस्थित ठोक देना अनुचित है। फेशियल आधारित हाजिरी प्रणाली उनके कार्य क्षेत्र से मिल नहीं खाती है और इससे कर्मचारियों में भय व संतोष बढ़ रहा है। यह व्यवस्था जमीनी वास्तविकताओं को नजरअंदाज कर बनाई गई है।

तीन नवंबर से लागू आनलाइन उपस्थिति प्रणाली तकनीकी बढ़ाओ के कारण क्षेत्र के कार्यों में रुकावट उत्पन्न कर रही है। इसलिए शासन को इसे हर हाल में वापस करने पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस मौके पर शिवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ल, वीरेंद्र कुमार सिंह, घनश्याम, मोहम्मद ईशा, संजीव त्रिपाठी, राजकुमार, पंकज, रामेश्वर, दयाराम आदि मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like