Categories: आयोजन

योग तन–मन का आधार, जीवन में अनुशासन का संस्कार : प्रदीप पांडेय

योग समाज में स्वास्थ्य, जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का सेतु है: अनिल कुमार मिश्रा

मातृभूमि सेवा मिशन के नि:शुल्क योग शिविर में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के महामंत्री अनिल कुमार मिश्र हुए सम्मानित

रायबरेली। मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली द्वारा शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित दैनिक नि:शुल्क योग शिविर शुक्रवार को प्रेरणादायी माहौल में सम्पन्न हुआ। शिविर की शुरुआत में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा ने उपस्थित साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि समाज में अनुशासन, धैर्य और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का शक्तिशाली माध्यम है।

योग को दैनिक जीवन में अपनाकर हम स्वयं को, अपने परिवार को और अपने समाज को अधिक सशक्त एवं जागरूक बना सकते हैं। अनिल कुमार मिश्रा की प्रेरक उपस्थिति के बीच प्रातः 6:15 से 7:15 बजे तक चले सत्र में योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता ने ताड़ासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन से सूर्य नमस्कार तक विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।

वहीं योग प्रशिक्षक राज अग्रहरि ने कपालभाति, अनुलोम–विलोम, नाड़ी शोधन और श्वास नियंत्रित प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुँचे अनिल कुमार मिश्रा को मातृभूमि सेवा मिशन परिवार की ओर से इकाई के संयोजक प्रदीप पांडेय सहित योग साधकों में अनुज यादव, दिनेश मिश्रा, योग प्रशिक्षक राज अग्रहरि ने भगवान श्रीराम की छवि एवं अंगवस्त्र भेंटकर गरिमामय सम्मान किया गया।

इस सम्मान के क्षणों ने शिविर में उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप पांडेय ने श्री मिश्र का स्वागत करते हुए कहा कि नि:शुल्क योग शिविर स्वास्थ्य चेतना और सामाजिक जागरूकता का एक मजबूत अभियान है। प्रदीप पांडेय ने योगाभ्यास उपरांत कहा कि योग तन का बल, मन का ठौर, जीवन को दे नई भोर। योग न केवल व्यायाम है, यह आत्म–अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और आंतरिक स्थिरता का आधार है।

प्रतिदिन योग से जीवन की रफ्तार क्रमबद्ध और स्वस्थ बनती है। समारोह में राकेश यादव, अनूप यादव, शिव चेतन पांडेय, रश्मि पांडेय, दिनेश पांडे दिनेश मिश्रा, पिंकू सिंह, प्रकाश आशीष यादव, सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे। संचालन इकाई अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह ने किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन का यह अभियान समाज में स्वास्थ्य के नए मानक स्थापित कर रहा है।

More From Author

You May Also Like