सर्वर ने उपभोक्ताओं के अरमानों पर फेरा पानी, मायूस हो कर लौटे
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली जनपद में विद्युत उपकेंद्र कठगर में लगे कैंप में सुबह सन्नाटा पसरा रहा। जैसे-जैसे समय बढ़ा, वैसे-वैसे कुछ लोगों की संख्या पढ़ी। राजापुर गांव के रहने वाले रामू ने बताया कि पंजीकरण कराए गए थे, लेकिन सर्वर की समस्या के चलते वापस लौटना।
सांडबरा के रहने वाले आशीष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पंजीकरण कराने के लिए एक घंटा इंतजार करना पड़ा। कठगर के रहने वाले आशुतोष ने बताया कि 80 हजार रुपये का बिल था। इसमें 24 हजार रुपये की छूट मिली।
पाहो गांव में लगे विद्युत शिविर में लोगों की भीड़ जुटी। सर्वर की समस्या से कई लोग बिना पंजीकरण कराए ही लौट आए। आशीष कुमार ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन, लेकिन कागजों पर चार किलोवाट कर दिया गया है। समस्या नहीं दूर हो पाई। सत्येंद्र ने बताया कि पंजीकरण कराए थे, लेकिन जो बिजली बिल दिया गया था। वह ठीक से नहीं छपा था, इसकी वजह से एकाउंट आईडी नहीं मिली। इससे वापस लौटना पड़ा। शिविर में 25 लोगों का पंजीकरण किया।
विद्युत उपकेंद्र शिवगढ़ में देहली गांव के उपभोक्ता अर्जुन पंजीकरण कराने पहुंचे। बताया कि एक लाख 24 हजार रुपये का बिल था। इसमें 53 हजार रुपये की छूट दी गई। मनऊखेड़ा के जीत कुमार एक लाख 1533 बिल था। पंजीकरण कराने के बाद ब्याज माफी और मूलधन में छूट के बाद
बिजली बिल राहत योजना पर सर्वर की समस्या पूरे दिन भारी पड़ी। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा। कई जगह भीड़ जुटी, तो कहीं पर सन्नाटा पसरा रहा। रुक-रुक कर सर्वर चलने से पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विद्युत उपकेंद्र खीरों के उपखंड अधिकारी अनमोल डागौर व अवर अभियंता कमल किशोर यादव के नेतृत्व में पाहो गांव में शिविर लगाया गया। सर्वर की समस्या के चलते दोपहर तक 25 उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन करा पाए। दो लाख रुपये बकाया जमा कराया गया है। भोजपुर क्षेत्र के चहोतर गांव में बिजली बिल राहत योजना का कैप लगाया गया।
सर्वर की समस्या के चलते एक भी पंजीकरण नहीं हो पाया। इसी तरह पूरे जिले में लगाए गए 250 स्थानों पर कैंपों में यही हाल रहा। सर्वर की समस्या के चलते ज्यादातर लोगों को वापस लौटना पड़ा। मुख्य अभियंता रामकुमार ने बताया कि शुरुआती दौर में सर्वर की कुछ समस्या आ रही है। इसे दूर करने करने के प्रयास चल रहे हैं।