न्यूज नेटवर्क
बाराबंकी जनपद में शहर के घोसियाना मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए उसकी आंख में मिर्च झोंककर लाखों रुपये लूटने की कोशिश की गई।
अचानक हुए इस हमले से व्यापारी कुछ देर के लिए बदहवास हो गया। स्थानीय लोगों की मौजूदगी और उसके सतर्क रहने से कैश सुरक्षित बच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि व्यापारी के रुपये सुरक्षित हैं और मामले में विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

