Categories: आयोजन

जिला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

रायबरेली में 23–24 नवंबर को होगी राज्य डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025

न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। जिला डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन रायबरेली के तत्वावधान में आगामी 23 और 24 नवंबर 2025 को राज्य डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन गोपल सरस्वती विद्या मंदिर, रायबरेली के ऑडिटोरियम परिसर में किया जाएगा।

एसोसिएशन की सचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों में अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, नृत्य खेल को प्रोत्साहित करना और राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराना है।

आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ेगा और जिले की सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम मिलेगा। एसोसिएशन ने सभी आमंत्रित अतिथियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सहभागिता प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करें।

More From Author

You May Also Like