युवाओं की जान सबसे मूल्यवान, सड़क सुरक्षा पर कौशल विकास संस्थान में चला जागरूकता अभियान

 

न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। यातायात सुरक्षा माह के तहत कौशल विकास संस्थान (एसडीआई)  में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर आरिमर्दन सिंह सहित रमेश सिंह और हेड कांस्टेबल साहब सिंह ने युवाओं को यातायात संकेत, ट्रैफिक चिन्ह, सुरक्षा नियमों और रहबीर योजना की जरूरी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ओवरस्पीडिंग, नींद और थकान सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं। पिछले वर्ष देश में एक लाख से अधिक लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई, जिनमें बड़ी संख्या युवाओं की थी,जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

कार्यक्रम की रूपरेखा सीईओ अजेश मणि त्रिपाठी ने तैयार की, मार्गदर्शन सचिव संजय वर्मा ने दिया, जबकि समन्वयन अंकित पांडे और संचालन शशि नंदन तिवारी ने किया। प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि दुर्घटनाओं में मरने वाले ज्यादातर युवा होते हैं, जबकि वही देश का भविष्य हैं। सुरक्षा नियमों का पालन ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी और देशभक्ति है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के सवालों का ट्रैफिक अधिकारियों ने समाधान किया। उल्लेखनीय है कि संस्थान तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ समय-समय पर सड़क सुरक्षा, कानूनी जागरूकता और अन्य विषयों पर भी विशेष सत्र आयोजित करता है। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य द्वारा आभार व्यक्त करते हुए हुआ।

More From Author

You May Also Like