रायबरेली से बड़ी खबर। पहले पत्नी का काटा गला फिर खुद फांसी लगाकर की खुदकुशी
न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली
पत्नी को गला काटकर हत्या करने के बाद पति भीखू पासी 33 वर्ष ने फांसी पर लटका । दोनों की मौत । खीरों थाना क्षेत्र के सुरजीपुर निहस्था गांव की घटना बताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि घर में पत्नी की सर कटी लाश को परिजनों में चीख पुकार मच गई। धीरे-धीरे बात पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद घर वालों ने कमरे में जाकर देखा तो। उनके होश उड़ गए। पति भी फांसी के फंदे से झूल रहा था।
पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाने के पीछे की वजह क्या है इसको लेकर घर वाले अनजान है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की है।