IMG 20251014 143024 फंसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद, लोगों ने ली राहत

फंसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में किया कैद, लोगों ने ली राहत

 

लखनऊ। अयोध्या के मिलिट्री ट्रेनिंग ग्राउंड में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए ट्रैप में फंसे तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के बाद पिंजरे में कैद कर लिया गया है। पिंजरे में कैद करने के बाद तेंदुए को ट्रक पर लादकर ले जाया गया है।

 

डीएफओ प्रखर गुप्त ने बताया कि तेंदुए को कहां ले जाया जाएगा, इस पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग के पास बहराइच के कर्तनिया घाट वन्य जीव विहार और बलरामपुर के सोहेलवा वन्य जीव विहार के साथ लखनऊ चिड़ियाघर का विकल्प है।

 

 

यह तेंदुआ पिछले काफी समय से छावनी क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहा था। कई बार स्थानीय लोगों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया था, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों की ओर से इसे खारिज कर दिया जाता था। वन विभाग के अधिकारी यही बताते रहे कि क्षेत्र में कोई तेंदुआ नहीं है। इस बीच सोमवार रात यह तेंदुआ छावनी क्षेत्र में स्थानीय लोगों की ओर से लगाए गए ट्रैप में फंस गया।

 

 

सुबह ग्रामीणों ने तेंदुए के ट्रैप में फंसने की सूचना कैंट पुलिस को दी। कैंट पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस बीच कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर में तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया जा सका। ट्रैप में फंसने के चलते तेंदुए का एक पर भी जख्मी हो गया है।

Related posts:

पेंड से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत

रायबरेली।  ग...
Monday October 20, 2025

हवा में बढ रहा प्रदूषण रायबरेली में जहरीली हो रही हवा

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 20, 2025

पटाखा बाजार में लगी आग, तीन दुकानें जली, लाखों का नुकसान

न्यूज़ डेस्क...
Monday October 20, 2025

अयोध्या में जीवंत हुआ त्रेता युग, पुष्पक विमान से पहुंचे राम, सीएम योगी ने की अगवानी

  अय...
Monday October 20, 2025

खड़ी ट्रक से टकराए बाइक, एक की मौत

ऊंचाहार: निर...
Sunday October 19, 2025

अचानक स्कूली बस का फेल हुआ ब्रेक तो चालक ने उठाया यह कदम

सलोन(रायबरेल...
Sunday October 19, 2025

ठहरिए , आप अयोध्या जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जानिए कौन कौन मार्ग बंद किए गए हैं

न्यूज़ डेस्क...
Saturday October 18, 2025

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ डेस्क...
Saturday October 18, 2025

नष्ट कराया गया 124 किलो खोआ, 05 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

  रा...
Friday October 17, 2025
News Desk
Author: News Desk