अंकुश त्रिवेदी रायबरेली
बलिकरन सिंह कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक फिरोज गांधी महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जे डी द्विवेदी के मार्गदर्शन में स्वयं सेवकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का दायित्व सौपा गया।
संघ शताब्दी वर्ष को लेकर स्वयंसेवकों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग एक सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिला संघ चालक ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 1925 में विजयदशमी के दिन हेडगेवार साहब ने राष्ट्र निर्माण को लेकर संघ की स्थापना की थी। उनके द्वारा लगाया गया संघ रूपी वृक्ष आज विशाल बट वृक्ष का रूप ले चुका है। एक वर्ष तक यह जन जागृति अभियान चलाया जाएगा। सभी स्वयंसेवकों का दायित्व है कि अपने-अपने गांव में संघ की शाखा अवश्य चलाएं। ऊंच नीच जाति पाति की भावना से संघ के सिद्धांत परे हैं। हिंदूओं को एक सूत्र में बांधना संघ का लक्ष्य है। हम सभी को राष्ट्र को परम वैभव प्राप्त करवाना है।
इस मौके पर पूर्व संघ चालक रणजीत सिंह, खंड कार्यवाह जीतेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, दिवाकर सिंह, मुन्ना सिंह, केके पटेल, अंकित द्विवेदी मुन्ना मिश्रा कृपा शंकर सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।