• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

चिकित्सक के घर की कुंडी काट कर चोर उठा ले गए 14 लाख का सामान

News Desk

ByNews Desk

Sep 25, 2025
17 11 2022 Thief 9 23210013

रायबरेली। नगर के बस स्टॉप पर चिकित्सक के घर बुधवार की रात लगभग 9 बजे चोरों ने कुंडी काट दी और घर में रखी साढ़े तीन‌ लाख की नगदी व लगभग साढ़े 11 लाख के आभूषण उठा ले गये। घटना के समय घर के लोग आरती कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। सरेशाम भीड़-भाड़ वाले इलाके में हुई चोरी से लोगों में दहशत का माहौल है।

नगर के बस स्टाप स्टेशन रोड निवासी डा. शैलेन्द्र गुप्ता पेशे से चिकित्सक हैं। वह घर पर ही अपनी क्लीनिक चलाते हैं। बुधवार की शाम वह परिवार समेत रामलीला मैदान में आयोजित दुर्गा पूजा सामारोह में आरती करने गये थे। इस बीच खाली घर पाकर चोरों ने उनके घर के दरवाजे में लगी कुंडी काट दी और घर में दाखिल हो गये। घर में रखी दो आलमारियों व लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखी नगदी व आभूषण समेत लगभग 15 लाख का माल पार कर दिया। वह कुछ देर बाद घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। घटना की खबर से वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद कोतवाल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ा जाएगा।

नगर के बस स्टाप से रेलवे स्टेशन के लिए रोड जाती है। वहीं पास में स्थित रामलीला मैदान में मेला लगा हुआ है। जहां साउंड व लाउडस्पीकर की आवाज से शोरगुल होता रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सरेशाम लोगों की मौजूदगी वाले स्थान पर हुई वारदात ने पुलिस के रसूख पर धब्बा लगा दिया है। चोरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025