• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट भट्ठे में खड़े ट्रक की बॉडी से लटका मिला किशोर का शव

News Desk

ByNews Desk

Apr 18, 2025
IMG 20250418 WA0223 संदिग्ध परिस्थितियों में ईंट भट्ठे में खड़े ट्रक की बॉडी से लटका मिला किशोर का शव

रायबरेली:
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबारा पश्चिम गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में शुक्रवार की शाम को 17 वर्षीय किशोर का शव ट्रक की बॉडी से गमचे के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने मारकर लटकाने की आशंका व्यक्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जरूरी जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गडरियन का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव के रहने वाला अभय नाई (17) पुत्र प्रेम शंकर बृहस्पतिवार की शाम को किसी ट्रैक्टर के साथ लड़ाई में जाने की बात कह कर घर से निकला था।

शुक्रवार की शाम को गांव के निकट एक ईंट भट्ठे पर झाड़ियों और ईंट के चट्टों के बीच खड़े पुराने ट्रक की बॉडी के सहारे गमछे से उसका शव लटका मिला। मृतक के पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। आसपास जंगल में मवेशी चराने आए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना मृतक के परिवारीजनों को दी। देखते ही देखते वहां पर लोगों का मजमा लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य संकलित किए। मृतक के पिता ने बताया कि उसके गांव में एक व्यक्ति से पुरानी दुश्मनी चल रही है।

वह उसी मामले को लेकर मुकदमे की सुनवाई में गया था। दोपहर बाद वह घर लौट कर आया। देर तक खोजबीन की लेकिन बेटे के बारे पता नहीं चला। देर शाम को गांव के ही एक युवक से उसे घटना की जानकारी मिली। बताया कि कई बार उसे धमकी भी दी गई है। पिता ने बेटे को मार कर लटकाने की आशंका व्यक्त की। मृतक तीन भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर का था। वह ट्रैक्टर चला लेता था। हादसे के बाद मृतक की मां पूनम भाई अजय, विजय व बहनों शुभी, प्रिया, सोनाली व सोनम का रो रो कर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजहों का पता चल सकेगा।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025