• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर घुरवारा, डलमऊ में सास, बेटा, बहू सम्मेलन का आयोजन

News Desk

ByNews Desk

Mar 12, 2025
IMG 20250312 WA0161 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर घुरवारा, डलमऊ में सास, बेटा, बहू सम्मेलन का आयोजन

रायबरेली: डलमऊ, घुरवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सास, बेटा, बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों में सामाजिकता और नवचेतना का संचार करना था। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक नवीन कुमार, ग्राम प्रधान रामअधार मौर्य, सीएचओ रेनू पाल, संगिनी शिवपति मौर्य और एएनएम कोमल सामाजिक स्वयं सेविका रोशनी अग्रहरी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम में नवविवाहित दंपत्तियों, एक वर्ष से कम समय में गर्भवती होने वाली महिलाओं, परिवार नियोजन का कोई साधन न अपनाने वाले दंपत्तियों और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले परिवारों को आमंत्रित किया गया था। इन दंपत्तियों को आदर्श दंपत्ति के रूप में सम्मानित किया गया। आदर्श दंपत्तियों को सलाह दी गई कि उनका पहला बच्चा विवाह के दो वर्ष बाद हो और अगला बच्चा कम से कम तीन वर्ष के अंतराल में हो।

सम्मेलन में 2 बच्चों के बाद परिवार नियोजन का स्थाई साधन अपनाने वाले और जो अभी तक कोई साधन नहीं अपनाए थे, उन दंपत्तियों ने अपने अनुभव साझा किए। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेनू पाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाना और पुरुषों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था, क्योंकि अधिकांश मामलों में परिवार नियोजन के निर्णय पुरुषों के द्वारा ही लिए जाते हैं।

इस अवसर पर नवविवाहित दंपत्तियों, जैसे अनुप-शालिनी, बबली-लवकुश, पूर्णिमा-आकाश, को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामअधार मौर्य ने ऐसे आयोजनों की सराहना की। सीएचओ रेनू पाल, संगिनी शिवपति मौर्य, एएनएम कोमल, आशा कार्यकर्ता दया, हेमलता, कुसमा, सुषमा, कविता, स्नेहलता, निर्मला, किरन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्ररानी, रीता मौर्य, अंजू, नीलम देवी आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में सीएचओ रेनू पाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025