• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

प्रभु की भक्ति से मिलता है आनंद

News Desk

ByNews Desk

Jan 11, 2025
प्रभु की भक्ति से मिलता है आनंद

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
सन्त निरंकारी मिशन की ओर से जिंगना गांव में शनिवार को सत्संग कार्यक्रम काआयोजन किया गया। सत्संग की अध्यक्षता करते हुए वक्ता संजय ने कहा हम सभी लोग आनंद की खोज में क्या-क्या नहीं करते । लेकिन वास्तविक आनंद प्रभु की भक्ति में ही मिलता है।

आनंद की प्राप्ति के लिए मनुष्य दर-दर भटकता है। सुख और आनंद हम सभी को संसार की वस्तुओं से कुछ पल के लिए प्राप्त हो सकता है ।लेकिन अगर मन को आनंदित रखना है तो उसका सिर्फ एक ही मार्ग है। और वह भक्ति है ।संगत का असर मानव जीवन पर पड़ता है।

अच्छे लोगों का साथ करने पर सदाचार मिलता है। लेकिन दुष्ट जनों का साथ मिलने पर मनुष्य की प्रवृत्ति बदल जाती है। और वह व्यक्ति सांसारिक दुखों को भोगता है। ठीक इसी प्रकार माया और भक्ति है। अगर हम सभी माया से जुड़ते हैं ।तो माया मिलती है।

माया नाशवान तथा अति चंचल है, ये हमें चंचलता ही देगी, कुछ पल का सुख ही हमें देगी, लेकिन प्रभु परमात्मा की भक्ति परमानंद प्रदान करती है। सन्त जन , गुरु हमेशा प्रभु की भक्ति करने की शिक्षा देते हैं। सतगुरु की कृपा से इसे जाना जा सकता है। ईश्वर की भक्ति करने पर जीवन सफल हो जाता है।

इस मौके पर बसन्त लाल , राम प्रसाद , बब्लू,तारा चंद्र , राम लखन , राम सुमेर , बाबूलाल , रती पाल , बहन वंदना ,ऊषा देवी , कर्मा वती ,मंजू देवी , माया आदि मौजूद रही

Related posts:

कार्तिक पूर्णिमा पर राम नगरी अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Wednesday November 5, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर इस पौधे की पूजा अर्चना करने से घर में आती है सुख समृद्धि

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

सनातन धर्म पीठ में प्रवाहित हो रही भक्ति की मंदाकिनी

नीरज शुक्ल ...
Tuesday November 4, 2025

ग्रामीण संस्कृति की प्राचीनता व आधुनिकता की अनुभूति कराता है डलमऊ का कार्तिक पूर्णिमा मेला

  न्यू...
Tuesday November 4, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

चेयरमैन की मेहनत लाई रंग, आज डलमऊ में दिखेंगी काशी की झलक

न्यूज़ डेस्क...
Tuesday November 4, 2025

हनुमान चालीसा, दीपदान और वृक्षारोपण के साथ संकट मोचन धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नीरज शुक्ल ...
Monday November 3, 2025

कार्तिक पूर्णिमा मेला के उपलक्ष्य में बड़ा मठ डलमऊ में आयोजित कार्यक्रमों का उपक्रम

डलमऊ, रायबरे...
Sunday November 2, 2025

कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा तट पर होगी भव्य गंगा आरती

  न्...
Friday October 31, 2025